Elvish Yadav in Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में फेमस यूट्यबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की एंट्री आज के एपिसोड में होने वाली है। एल्विश को बिग बॉस में देखने के लिए दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में फुकरा इंसान और एल्विश यादव को एक साथ देखने के लिए सभी काफी एक्साइटेड हैं। एल्विश यादव के साथ एक्ट्रेस आशिका भाटिया भी घर में एट्री लेने वाली हैं। जिसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर एल्विश का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश यादव कहते नजर आ रहे हैं कि घर में बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) और पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को छोड़कर सभी मेरी बहने हैं। वह आगे कहते हैं कि बेबिका ध्रुवे आंटी हैं और पूजा भट्ट ताई जी। दर्शकों का मानना है कि बिग बॉस में एंट्री से पहले ही एल्विश यादव का रुख साफ हो गया है, वह पूजा भट्ट का मजाक उड़ाते हुए दिख रहे हैं।
क्या पूजा भट्ट और एल्विश यादव में होगी दुश्मनी?
सोशल मीडिया पर कई दर्शकों का मानना है कि एल्विश यादव की एंट्री के साथ ही घर के कई समकीरण बदल सकते हैं। दर्शक उम्मीद जता रहे हैं कि मनीषा रानी, अभिषेक मलहान और एल्विश यादव के बीच गहरी दोस्ती देखने को मिल सकती हैं। वहीं पूजा भट्ट और एल्विश यादव की शायद एक दूसरे से न बने। इसके साथ ही दर्शक उम्मीद जता रहे हैं कि एल्विश यादव की एंट्री के साथ ही अब बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है।
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, फलक नाज और जाद हदीद नॉमिनेट हैं। पहले मनीषा भी नॉमिनेट थीं, हालांकि कैप्टेंसी जीतने के बाद अब वह सुरक्षित हो जाएंगी।
