Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में टीवी एक्टर अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) और एक्ट्रेस फलक नाज (Falaq Naaz) के बीच अब करीबी नजर आ रही है, जिसे सभी घरवाले नोटिस करने लगे हैं। अविनाश और फलक एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर दर्शकों के साथ ही घरवाले भी डाउट में आ गए हैं। जिस तरह से फलक कई मौकों पर अविनाश को लेकर बात करती हैं, ऐसा लगता है कि फलक को अविनाश के प्रति फीलिंग्स हैं। बिग बॉस लेटेस्ट एपिसोड में फलक और अविनाश एक साथ बैठे होते हैं, तब ही जाद हदीद और जिया शंकर मिलकर दोनों के रिश्ते का मजाक उड़ाते लगते हैं। जाद हदीद जहां दोनों को लव बर्ड्स बुलाते हैं, वहीं जिया दोनों को मिस्टर एंड मिस सचदेव बुलाती हैं, जिसके बाद फलक और अविनाश दोनों ही चिढ़ जाते हैं।
जिया शंकर की बात से चिढ़े फलक-अविनाश
जाद हदीद और जिया शंकर बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में एक साथ बैठकर बाते कर रहे होते हैं। तब ही उनका ध्यान अविनाश और फलक के ऊपर जाता है। जिसके बाद जाद कहते हैं कि उन्हें लगता है कि अविनाश और फलक को एक दूसरे के प्रति फीलिंग्स हैं। जिया शंकर भी जाद की बाद पर हामी भरती हैं। जाद दोनों को लव बर्ड्स कहकर बुलाते हैं, वही जिया दोनों को मिस्टर एंड मिस सचदेव कहकर बुलाती हैं। जिसके बाद अविनाश और फलक को यह पसंद नहीं आता और वह जाद और जिया को चुप रहने के लिए बोलते हैं।
घर की नई कप्तान बनीं मनीषा रानी
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में मनीषा रानी और अविनाश सचदेव कप्तानी के दावेदार बन जाते हैं। अब कैप्टेंसी टास्क में अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के बीच घमासान दिखाया जाएगा, हालांकि बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार मनीषा रानी को घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। जिसके साथ ही जिया शंकर की कप्तानी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है।
