Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस 17 में नजर आएंगी टीवी की ये हसीना! मेकर्स ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 12, 2023, 02:23 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 अपने फिनाले वीक में है। सभी शो के विनर का नाम जान के लिए एक्साइटेड है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मेकर्स ने अपकमिंग सीजन के कंटेस्टेंट के नाम की तरफ हिंट दिया है। इस वीडियो ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss Ott 2) अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो का फिनाले होने में कुछ ही दिन बचे हैं। घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स आखिरी हफ्ते में दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं। घर में टास्क के दौरान घरवालों ने एक- दूसरे को जमकर रोस्ट किया। फिनाले वीक में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच में टशन देखने को मिल रही है।

दोनों को एक- दूसरे को कुछ बातें बुरी लगी। इसके बारे में दोनों कई बार बात भी कर चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के खत्म होने के कुछ समय बाद बिग बॉस 17 शुरू हो जाएगा। मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में खतरों के खिलाड़ी 13 के सदस्य नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्चना सिंह, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे नजर आते है। बिग बॉस कहते हैं कि मैं आप लोगों से बात करने आया हूं। इस पर अर्चना कहती है कि बिग बॉस आपको मेरी याद नहीं आती है। इस पर बिग बॉस उसे शट अप कहते हैं।

End of Feed