बॉलीवुड

Gadar 2: सलमान खान ने की सनी पाजी की तारीफ, बोले- ढाई किलो का हाथ 40 करोड़ की ओपनिंग के बराबर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 12, 2023, 01:52 PM IST

Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ने धमाल मचा दिया है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। सलमान ने पोस्ट शेयर कर सनी पाजी की जमकर तारीफ।

Image

Salman praised Gadar 2 (credit pic: instagram)

Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 (Gadar 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फल्म में तारा सिंह और सकीना की आगे कहानी को दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। अनिल शर्मा की फिल्म में रोमांस और ड्रामे का भरपूर तड़का है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

पहले ही दिन फिल्म को ग्रैंड ओपनिंग मिली। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। गदर 2 के सपोर्ट में सलमान खान ने सनी देओल की तारीफ की है। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ढाई किलो का हाथ 40 करोड़ की ओपनिंग के बराबर। सनी पाजी कमाल कर रहे हैं। गदर 2 की पूरी टीम को बधाई।

सलमान ने की सनी देओल की तारीफ

सलमान खान के इस पोस्ट को कंगना रनौत ने भी शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करते हुए ताली बजाने की इमोजी शेयर की है। सलमान खान के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सनी पाजी ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म की स्क्रीनिंग में कई सितारें शामिल हुए थे। सनी पाजी ने गदर 2 से धमाकेदार कमबैक किया है।

गदर 2 के साथ सिनेमाघरों में अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी रिलीज हुई है। ओएमजी 2 में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले दिन 10.50 करोड़ की कमाई की है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article