टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान में फिर दिखी तकरार, एक- दूसरे को किया रोस्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 12, 2023, 05:34 PM IST

Bigg Boss Ott 2: एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच में फिनाले वीक की शुरुआत से ही टशन देखने को मिल रही हैं। दोनों एक-दूसरे को बताने में लगे हैं कि कौन इस शो का विनर बनने के लायक नहीं है। घर में दोनों ने एक- दूसरे को जमकर रोस्ट किया।

Image

bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: 14 अगस्त को बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले होने वाला है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को विनर बनते हुए देखना चाहते हैं। इस बार के टॉप 2 के लिए एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) का नाम सामने रहे हैं। दोनों के बीच में विनर को लेकर लगातार बातचीत हो रही हैं। एक तरफ जहां अभिषेक का मानना है कि वाइल्ड कार्ड कभी विनर नहीं हो सकता है। दूसरी तरफ एल्विश का कहना है कि गेम दिनों का नहीं अपने व्यक्तित्व के प्रभाव का है। दोनों इस बात पर गार्डन एरिया में बात करते हुए नजर आ आते हैं।

फिनाले से पहले अभिषेक- एल्विश में दिखी तकरार

घर में स्टैंड अप कॉमेडियन अमित टंडन की एंट्री हुई। अमित घरवालों से कहते हैं कि आप सभी को एक- दूसरे को रोस्ट करना है। अभिषेक और एल्विश रोस्टिंग के दौरान भी एक- दूसरे को रनरअप बताते हैं। फैंस को दोनों के बीच की तकरार अच्छी लग रही है। टास्क के दौरान अभिषेक और एल्विश एक- दूसरे से अपनी दिल की बात कहते हैं।

एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे, अभिषेक मल्हान और पूजा भट्ट टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हैं। इन 5 सदस्यों की जर्नी कमाल की रही है। शो के विनर को 25 लाख रुपये कैश मिलेंगे। बिग बॉस का फिनाले 14 अगस्त को रात 9 बजे जिओ सिनेमा पर टेलिकास्ट होगा। फिनाले एपिसोड में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article