Anupama 12 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में आई ओरमैक्स टीआरपी लिस्ट में सीरियल को ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सीधे मुंह पटकनी दे कर तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि डिंपी अपनी बतमीजियों से सारि हदें पार कर देती है, तभी अनुपमा उसे चांटा जड़ देती है। इसी के साथ वो डिंपी और समर को घर से निकल जाने को कहती है, लेकिन डिंपी अपना हिस्सा मांगने लगती है। वहीं दूसरी तरफ अनुज अंकुश की हरकतों को लेकर गुस्सा होता है और बिजनेस के चलते सब से अकेले में मीटिंग करने को कहता है।
डिंपी-समर हुई शाह परिवार से अलग
सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनुपमा घर का बंटवारा कर देती है। वो समर और डिंपी को घर का उपर वाला हिस्सा दे देती है साथ में कहती है कि आना-जाना , खाना-पीना, लांड्री, यहां तक की बिजली का बिल सब अलग होगा। घर की कोई भी चीज इस्तेमाल करने पर पैसा देना होगा, घर के नियम का पालन करना होगा और लेट आने पर भुगतान भी देना होगा। इसी दौरान वनराज को अपना पास्ट याद आ जाता है की कैसे वो घर छोड़ कर गया था। लेकिन 4 दिन बाद उसे घर की एहमियत समझ आ गई थी। समर डिंपी के फैसले के साथ उसके पीछे-पीछे चलने लगता है, जिसे देखना अनुपमा का दिल टूट जाता है।
अनुपमा-अनुज करेंगे मस्ती
रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा को लेने शाह हाउस पहुंच जाता है। अनुपमा को देख अनुज रोमांटिक हो जाता है और उसे लॉन्ग ड्राइव पर ले जाता है। दोनों क्वालिटी टाइम्स स्पेंड भी करते हैं और गाना गाते हुए मस्ती करते हैं। वहीं अधिक गुस्से में आकर पाखी का लैपटॉप तोड़ देता है और उसको बहुत बुरी तरह पकड़ने लगता है। ऐसे में पाखी को बहुत तेज दर्द भी हो रहा होता है।
