Bigg Boss OTT 2: जिया शंकर ने अविनाश सचदेव-फलक नाज के रिश्ते पर उठाए सवाल, पति-पत्नी बोलकर उड़ाया मजाक

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 13, 2023, 08:11 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अविनाश सचदेव और फलक नाज के रिश्ते पर अब घरवाले भी सवाल उठाने लगे हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में जिया शंकर और जाद हदीद मिलकर फलक और अविनाश से मजे लेते हैं, जिसके बाद दोनों चिढ़ जाते हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में टीवी एक्टर अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) और एक्ट्रेस फलक नाज (Falaq Naaz) के बीच अब करीबी नजर आ रही है, जिसे सभी घरवाले नोटिस करने लगे हैं। अविनाश और फलक एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं। हालांकि दोनों के रिश्ते को लेकर दर्शकों के साथ ही घरवाले भी डाउट में आ गए हैं। जिस तरह से फलक कई मौकों पर अविनाश को लेकर बात करती हैं, ऐसा लगता है कि फलक को अविनाश के प्रति फीलिंग्स हैं। बिग बॉस लेटेस्ट एपिसोड में फलक और अविनाश एक साथ बैठे होते हैं, तब ही जाद हदीद और जिया शंकर मिलकर दोनों के रिश्ते का मजाक उड़ाते लगते हैं। जाद हदीद जहां दोनों को लव बर्ड्स बुलाते हैं, वहीं जिया दोनों को मिस्टर एंड मिस सचदेव बुलाती हैं, जिसके बाद फलक और अविनाश दोनों ही चिढ़ जाते हैं।

End of Feed