Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में फुकरा इंसान यानी अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) से लेकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी (Manisha Rani) तक ने धूम मचा रखी है। बिग बॉस के घर में कप्तानी टास्क आयोजित किया गया है। इस टास्क के बाद अब घर को नया कप्तान भी मिल गया है। मनीषा रानी अब बिग बॉस के घर की नई कप्तान चुन ली गई हैं। कप्तान बनने के अपने ही फायदे हैं। सबसे पहले तो नॉमिनेशन से सुरक्षा मिलती है, जिसके बाद घर का कोई काम भी करना नहीं पड़ता है। अब इस पूरे हफ्ते के लिए मनीषा रानी ये फायदे उठाने वाली हैं। कप्तानी टास्क में अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। हालांकि अब सोशल मीडिया यूजर्स अविनाश की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
पूजा भट्ट के हाथ से निकली कप्तानी
इस हफ्ते कप्तान बनने के लिए पूजा भट्ट के अंदर भी चाह नजर आ रही थी, वह कप्तान बनने से थोड़ा चूक गई हैं। कैप्टेंसी टास्क में अविनाश सचदेव उन्हें बाहर कर देते हैं। जिसके बाद मनीषा रानी और अविनाश सचदेव कप्तानी के दावेदार बन जाते हैं। अब कैप्टेंसी टास्क में अविनाश सचदेव और मनीषा रानी के बीच घमासान दिखाया जाएगा, हालांकि बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार मनीषा रानी को घर का नया कप्तान चुन लिया गया है। जिसके साथ ही जिया शंकर की कप्तानी का कार्यकाल भी समाप्त हो गया है।
एल्विश यादव की हुई एंट्री
अब बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री का दौर शुरू हो गया है। फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव में घर में एंट्री ले ली है। घर में एंट्री के साथ ही वह फुकरा इंसान से गले मिलते नजर आते हैं। हालांकि दर्शकों का मानना है कि बिग बॉस के घर में एल्विश यादव और अभिषेक मलहान के बीच बैटल देखने को मिल सकती हैं।
