Aashika Bhatia in Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 में न दिनों दर्शकों खूब एंटरटेनमेंट का डोज मिल रहा है। हाल ही में शो को लेकर खबर आ रही है की सोशल मीडिया इन्फुलेंसर और एक्ट्रेस आशिका भाटिया वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन घर में एंट्री लेने जा रही है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए क्या है ये पूरी खबर।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के शो सलमान खान ने पिछले वीकेंड का वार में बताया था की शो को 2 हफ्तों का एक्सटेंशन मिल गया है। इस खबर को सुन दर्शक घर में नए सदस्यों की एंट्री लो लेकर मेकर्स से कई उमीदे लगा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के मेकर्स वाइल्ड कार्ड के तौर पर एक्ट्रेस आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) को शो का हिस्सा बनाने जा रहे हैं। इस बात का अनुमान लोगों ने एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया है। आशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है, कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहेंगी. आपसे दूसरी तरफ मिलती हूं.'। ऐसे में फैंस आशिका के घर में एंट्री लेने वाली बात पर सच की मोहर लगा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें की आशिका भाटिया शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में उनकी छोटी बहन का किरदार निभा चुकी हैं। आशिका से पहले बताया जा रहा है की यूट्यूबर एलवीश यादव (Elvish Yadav) को भी मेकर्स ने शो का ऑफर दिया है। बता तें चलें की इस हफ्ते बेघर होने के लिए पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, मनीषा रानी, फलक नाज और बेबिका धुर्वे का नाम शामिल है।
