Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो के कंटेस्टेंट्स दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं। घर में लड़ाई- झगड़े से लेकर लव एंगल देखने को मिल रहा है। शो में कुछ कंटेस्टेंट्स के बीच में नेचुरल बॉन्डिंग देखने को मिल रही हैं। शो में जैद हदीद और आकांक्षा पुरी के बीच में जमकर फ्लर्ट चल रहा है। जैद ने आकांक्षा से कहा कि वो उससे प्यार करते हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं।
Jaid Hadi and Akanksha Puri (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: सलमान खान ने आकांक्षा पुरी को बताया ड्रामेबाज, आलिया सिद्दीकी को भी लगाई फटकार
आकांक्षा पुरी और जैद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जैद आकांक्षा को पीछे से पड़कते हुए नजर आ रही हैं। आकांक्षा जैद से कहती हैं कि मुझे पसंद नहीं है कोई ऐसे टच करें।
जैद ने आकांक्षा को किया गलत तरीके से टच
जैद की वजह से आकांक्षा अनकंफर्टेबल नजर आती हैं। जैद का आकांक्षा के साथ ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि सलमान ने वीकेंड का वार में इस मुद्दे पर कोई बात क्यों नहीं की। लोगों का कहना है कि जैद जानबूझकर आकांक्षा को टच कर रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, आकांक्षा बहुत असहज महसूस कर रही है। तीसरे यूजर ने लिखा, ये जैद ऐसा कैसे कर सकता है और सलमान ने भी कुछ नहीं कहा।
जैद ने शो में आते ही आकांक्षा से अपने प्यार का इजहार कर दिया था और कहा थी वो उनसे शादी करना चाहते हैं। आकांक्षा ने कहा था कि वो ऐसे 4 दिन में किसी से प्यार नहीं कर सकती है। घर में दर्शकों को जैद और मनीषा रानी के बीच की नोकझोंक भी पसंद आ रही है।
