Abdu Rozik -MC Stan Fight: अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) इन दिनों केपटाउन में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग कर रहे हैं। शो में अब्दू और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) जमकर मस्ती कर रहे हैं। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार वीडियो शेयर कर रहे हैं। बिग बॉस 16 में अब्दू रोजिक, एमसी स्टैन, सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे और साजिद खान की मंडली बनी थी। मंडली के सदस्यों को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।
बिग बॉस खत्म होने के कुछ दिन बाद अब्दू रोजिक ने कहा था कि मंडली खत्म। इसके बाद से दोनों की टीम ने एक- दूसरे को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।
अब्दू और एमसी स्टैन की हो गई दोस्ती
अब्दू ने कहा था स्टैन मेरा फोन नहीं उठाता है। उसकी टीम ने मेरे साथ बदतमीजी की थी। तजाकिस्तान सिंगर ने अपने और एमसी स्टैन के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है। सिंगर ने कहा कि स्टैन मेरा भाई है। मैं उससे पहले की तरह प्यार करता हूं। वो अच्छा इंसान है। मैं अपनी तरफ से क्लियर हूं। शिव ने आगे कहा कि स्टैन और अब्दू के बीच सबकुछ ठीक है। शिव ने आगे कहा कि स्टैन ने खुद अब्दू का दुबई में स्वागत किया।
स्टैन जब भी कॉल करता है वो अब्दू के बारे में पूछता है। उन्होंने आगे कहा कि अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। पहले दोनों के बीच गलतफहमियां हो गई थी। लेकिन अब सब ठीक है। अब्दू खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग कर रहे हैं। शो में अब्दू, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम, ऐश्वर्या शर्मा, अंजुम फकीह समेत कई कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है। कई लोगों का कहना है कि खतरों के खिलाड़ी जैसा अब्दू रोजिक के लिए नहीं है। लेकिन अब्दू ने अपनी परफॉर्मेंस से सबको गलत साबित कर दिया है।
