Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के मीट-अप में उमड़ा लोगों का सैलाब, हरियाणा के CM ने किया सम्मानित

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 21, 2023, 08:10 AM IST

Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के बिग बॉस जीतने के बाद उन्हें ढेरों बधाइंया आ रही हैं, इस बीच गुरुग्राम में उनके मीट अप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर संग नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एल्विश के लाखों फैंस भी दिख रहे हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। इसी के साथ ही उन्होंने बिग बॉस के इतिहास में ऐसा पहली बार किया कि कोई वाइल्ड कार्ड ने ट्रॉफी जीत ली है। जिसके बाद अब एल्विश यादव ने अपने फैंस का धन्यवाद कहने के लिए गुरुग्राम में एक मीट अप आयोजित किया है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी नजर आए हैं। मुख्यमंत्री एल्विश यादव का हाथ पकड़े फैंस के सामने उन्हे ले जाते दिख रहे हैं। एल्विश यादव से मिलने के लिए करीबन 3 लाख से ज्यादा लोग इकट्ठे हुए हैं।

End of Feed