टीवी मसाला

Indian Idol 14: नेहा कक्कड़ के बाद अब हिमेश रेशमिया की भी हुई छुट्टी, श्रेया घोषाल-कुमार सानू करेंगे शो को जज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 21, 2023, 08:18 AM IST

Indian Idol 14: नेहा कक्कड़ के बाद अब इंडियन आइडल 14 से हिमेश रेशमिया की भी छुट्टी हो गई है। खुद सिंगर ने इस बात की घोषणा की है। नेहा और हिमेश को श्रेया घोषाल और कुमार सानू रिप्लेस करने वाले हैं। इसके साथ ही आदित्य नारायण को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Image

Neha Kakkar and Himesh Reshamiya Replaced from Indian Idol 13

Indian Idol 14: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 14 (Indian Idol 14 Judges) में इस साल कई बड़े फेरबदल देखने को मिलने वाले हैं। पहले खबर सामने आ रही थी कि शो से नेहा कक्कड़ की छुट्टी हो गई है। सिंगर श्रेया घोषाल उन्हें रिप्लेस करने वाली हैं। जिसके बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। सिंगर और जज हिमेश रेशमिया को भी शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। नेहा के बाद अब हिमेश रेशमिया को भी इंडियन आइडल 14 से बाहर कर दिया गया है, इस बात की पुष्टि खुद सिंगर ने की है। इसी के साथ ही लेजेंडरी सिंगर कुमार सानु ने हिमेश को रिप्लेस भी कर दिया है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

इस वजह से बाहर हुए हिमेश रेशमिया

हिमेश रेशमिया ने बताया, 'मैं इस बार 'सा रे गा मा पा' को जज कर रहा हूं, क्योंकि प्रतिभा बेहतरीन है। मेरे पास शो को देने के लिए डेट्स थीं। हम पहले ही चार एपिसोड शूट कर चुके हैं और शो 24 अगस्त को टेलिकास्ट होगा। मेरी डेट्स 'इंडियन आइडल' के 14वें सीजन से मैच नहीं कर रही थीं। लेकिन मुझे खुशी है कि कुमार सानू जी शो को जज कर रहे हैं।' बता दें कि आदित्य नारायण को भी शो के होस्ट के तौर पर रिप्लेस किया गया है। शो में 8 साल बाद हुसैन कुवाजेरवाला की वापसी हो रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article