टीवी मसाला

अब राखी के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे EX हसबैंड आदिल दुर्रानी, कहा उसकी पोल खोलकर रख दूँगा

Adil Durrani Speak Against Rakhi Sawant : राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ( Adil Durrani ) जेल से निकलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेकर रहूंगा।

Image

Addil Khan Complaint against Rakhi Sawant

Adil Durrani Speak Against Rakhi Sawant : ड्रामा क्वीन राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है। राखी आए दिन किसी न किसी बयान को लेकर विवादों में फंसी नजर आती है। अब एक बार फिर राखी सावंत का नाम वायरल हो रहा है। अबकि बार उन्होंने कुछ नहीं किया बल्कि उनके एक्स पति की वजह से उनका नाम सुर्ख़ियों में आया हुआ है। राखी सावंत के एक्स पति ने डायवोर्स के बाद पहली बार मीडिया से बात की और अपनी राय रखी है।

राखी सावंत के एक्स हसबैंड आदिल दुर्रानी ( Adil Durrani ) जेल से निकलने के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए और अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेकर रहूंगा। मैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखूँगा और अपना पक्ष बताऊंगा। आदिल ने आगे कहा कि जो-जो मेरे ऊपर इल्जाम लगाए गए हैं मैं उनका जवाब दूंगा और सच सामने लेकर आऊंगा।

बता दें कि राखी सावंत ने अपने पूर्व पति आदिल दुर्रानी पर धोखाधड़ी, मारपीट , चोरी और हिंसा का आरोप लगाते हुए उसे जेल में बंद करवा दिया था। अब आदिल कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आए हैं और पहली बार मीडिया से बात की है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article