Bigg Boss OTT 2 : सलमान खान शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 इस बार सबकी ज़ुबान पर रहा। शो को खत्म हुए एक हफ्ता होने वाला है कि शो से बाहर आते ही सभी सदस्यों ने एक-एक कर घर के सारे राज बताने शुरू कर दिए और अपनी राय भी रखी। फैंस भी बिग बॉस के घर की सच्चाई जाने के लिए बेताब नजर आए। वहीं बिग बॉस ओटीटी 2 के रनरअप रहे अभिषेक मल्हान ने शो को लेकर खुलासा किया है । अभिषेक ने बताया है कि पुनीत को पहले ही दिन घर से क्यों निकाल दिया था।
अभिषेक मल्हान( Abhishek Malhan) अपने भाई ट्रिगर्ड इंसान के ब्लॉग में नजर आए और फैंस से अपनी जर्नी के बारे में बात की। फुकरा इंसान ने बताया कि पुनीत सूपरस्टार( Puneet Superstar) को पहले ही दिन घर से क्यों निकल दिया उन्होंने बताया कि असली वजह वो नहीं जो सबको दिखाई गई बल्कि कुछ और है। दरअसल पुनीत ने बाथरूम को बहुत ज्यादा गंदा कर दिया था। उसने टॉयलेट सीट को बहुत ज़्यादा खराब कर दिया था और जब अविनाश सचदेव वहां गए तो उन्होंने ये सब देखा। इसे देखकर सभी ने कह दिया कि हम इस इंसान के साथ नहीं रह सकते। अभिषेक ने आगे बताया कि पूजा जी ने भी कहा था कि मुझे इस इंसान के साथ सेफ फील नहीं होता।
बता दें कि पुनीत सुपरस्टार ने बिग बॉस के घर के उल्टी-सीधी हरकतों से सभी को परेशान कर दिया था। उन्होंने टूथपेस्ट से लेकर बाथरूम क्लीनर तक सारी चीजों को बर्बाद कर दिया था। जिसके बाद सबकी सहमति से उन्हें 24 घंटे के अंदर घर से निकाल दिया था।
