Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 10: बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट जाद हदीद (Jad Hadid) अक्सर शो की बाकी कंटेस्टेंट्स के साथ फ्लर्ट करते नजर आते हैं, खासकर मनीषा रानी और आकांक्षा पुरी के साथ। बिग बॉस के घर में अब लव एंगल भी जल्द ही शुरू हो सकता है। मनीषा रानी भी जाद को बाबू कहकर बुलाती हैं और उनके साथ कई बार फ्लर्ट करती नजर आती हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 लेटेस्ट एपिसोड में जाद और मनीषा के बीच जमकर रोमांस नजर आया है। घर के भीतर मनीषा रानी और जाद हदीद एक दूसरे को गले लगाते दिखे हैं। बीते एपिसोड में जाद ने तो फ्लर्टिंग की सारी हदें ही पार हो गई हैं। जिसपर दर्शकों का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। जाद, मनीषा से फ्रेंच किस की मांग करते नजर आते हैं, जिसके बाद मनीषा समेत पूरा घर हैरान रह जाता है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 10 (IMG Credit- Jio Cinema)
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: Pooja Bhatt ने निकाली आलिया सिद्दीकी की हेकड़ी, कहा- 'मैं महेश भट्ट की बेटी हूं..'
जाद ने मनीषा ने की KISS की डिमांड
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में मनीषा रानी लिप्स्टिक लगाकर जाद के करीब जाती है, जिसके बाद घर के बाकी घर वाले मजे लेने लगते हैं। तब ही फ्लर्ट करते हुए जाद, मनीषा से कहते हैं, 'आओ तुम्हारी लिपस्टिक मिटा देता हूं।' जिसके बाद मनीषा शर्माने लगती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं जाद, मनीषा को फ्रेंच किस करने के लिए भी कहते हैं। जिसपर मनीषा उन्हे कहती हैं, 'बेटा अगर हमने तुम्हें फ्रेंच किस कर दिया तो बिहार से निकाल दिए जाएंगे। फिर तुम्हें ही हमें अपने साथ दुबई लेकर जाना होगा।'
इस पूरे वाक्या के बाद मनीषा रानी, जाद के थोड़ा करीब जाती हैं, उन्हें हंसी मजाक के अंदाज में टीज करती हैं। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को गले से लगा लेते हैं। फैंस को मनीषा और जाद की ये प्यारी कैमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।
