Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) को वैंप का टैग मिल चुका है, उन्हें इस सीजन के विलेन के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि आए दिन वह किसी ना किसी कंटेस्टेंट से भिड़ जाती है। दर्शकों को भी लगने लगा है कि बेबिका ध्रुवे फुटेज के लिए ज्यादातर लड़ाई करती हैं। बीते हफ्ते घर में काफी बवाल मचा था, जब पूजा भट्ट, फलक नाज और बेबिका ध्रुवे ने फुकरा इंसान यानी अभिषेक मलहान की परवरिश पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद घर में काफी तांडव मचा था। अब बेबिका अपनी इस गलती को दोबारा दोहराने जा रही हैं। घर में बेबिका ध्रुवे अक्सर बाकी कंटेस्टेंट्स से पंगा लेती रहती हैं, इस बीच उनकी और अभिषेक मलहान की जमकर लड़ाई होती है। अब बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर दोनों के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिलने वाली है क्योंकि वह अभिषेक के मां-बाप को एक बार फिर गेम में घसीट लाई हैं।
Fukra Insaan and Bebika Dhruve Fight
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17 में एंट्री मारेंगी टीवी की 'जोधा'? Paridhi Sharma को ऑफर हुआ सलमान खान का शो!
बेबिका ध्रुवे और फुकरा इंसान में होगा घमासान
बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड में घरवालों को एक टास्क दिया जाएगा। जिसमें बेबिका टीजर बनी हैं और बाकी घरवाले स्ट्यूडेंट्स। इस बीच बेबिका बातों ही बातों में एक बार फिर फुकरा इंसान के माता-पिता पर कमेंट करने लगती हैं। बस इसके बाद अभिषेक भी भड़क जाते हैं और बेबिका के माता-पिता पर सवाल खड़े करने लगते हैं। इस बीच यह लड़ाई और भी बढ़ जाती है जब दोनों ही कंटेस्टेंट एक दूसरे को लेकर पर्सनल कमेंट करने लगते हैं। ऐसे में घर पर नया बवाल शुरू हो जाता है।
बिग बॉस ओटीटी 2 में इस हफ्ते पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, फलक नाज, बेबिका ध्रुवे और मनीषा रानी समेत टोटल 5 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हैं।
