Ghum hai Kisikey Pyaar Meiin 11 July Spoiler: भाविका शर्मा, शक्ति अरोड़ा और सुमित सिंह स्टारर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी लीप के बाद मजेदार होती जा रही है। स्टार प्लस के सीरियल में भाविका शर्मा (Bhavika Sharma) और शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora) की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों को बांधे हुआ है। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया जाता है कि भवानी लड़कवालों को सवि को देखने के लिए फिर से बुलाती है। रीवा और ईशान साथ में ट्रेकिंग ट्रैकिंग करते हैं। आइए जानते हैं सीरियल में आज क्या ट्विस्ट आने वाला है।
रीवा बताएगी अपना अतीत
सीरियल के शुरुआत में दिखाया जाएगा की रीवा और ईशान एक दूसरे से अपने राज शेयर कर रहे होते हैं। इसी दौरान जहां एक तरफ ईशान अपने बारे में बताएगा, वहीं दूसरी तरफ रीवा अपने अतीत के राज खोलेगी। रीवा कहेगी की उसकी बहन तारा चल बसी और वो अब उसी का सपना पूरा करेगी। रीवा की बातें सुनकर ईशान उसको संभाल रहा होता है।
लड़कवालों के सामने नाचेगी सवी
सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) आगे देखने को मिलेगा की सवी को लड़के वाले देखने के लिए आते हैं। काकू लड़केवालों के आगे सवी के तारीफों के पुल बांधती है। इसी के साथ काकू बताती हैं की सवी ने ये सभी पकवान बनाए हैं और साथ ही इसे कड़ाई-बुनाई भी आती है। लड़के की मां सवी को चलने और मुस्कुराने के लिए और गाना गाने को कहती है। लेकिन सवी गाना गाने के बजाए डांस करने को कहती है। तभी सवी चिकनी चमेली गाने पर डांस करती हैं, जिसे देख लड़कवालों के मुंह खुले के खुले रह जाते हैं।
