Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के साथ ही टीवी और बॉलीवुड से सितारे भी नजर आ रहे हैं। इस बीच अभी तक फुकरा इंसान (Fukra Insaan) यानी अभिषेक मलहान को काफी पसंद किया जा रहा है, हर हफ्ते पॉप्यूलैरिटी लिस्ट में भी भी वह नंबर-1 रहते हैं। अब घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं, जिससे फुकरा इंसान का कॉम्पिटीशन बढ़ने वाला है। खबर सामने आ रही है कि इंडिया के फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव की बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। एल्विश यादव की एंट्री से यकीनन फुकरा इंसान के लिए कॉम्पिटीशन बढ़ जाएगा। क्योंकि एल्विश यादव काफी बड़ी यूट्यूबर हैं और नॉर्थ इंडिया में काफी फेमस भी हैं। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस में एंट्री लेंगे एल्विश यादव
यूट्यूबर एल्विश यादव की बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एंट्री लगभर कन्फर्म हो गई है। बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार एल्विश यादव की एंट्री से मेकर्स को टीआरपी के मामले में भारी फायदा पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि घर के अंदर फुकरा इंसान और एल्विश यादव के बीच नोक-झोंक देखने को मिल सकती हैं। मेकर्स भी कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं, जिस वजह से उन्होंने एल्विश यादव की एंट्री का प्लान बनाया है। कुछ समय पहले गमला चोरी मामले में एल्विश यादव विवादों में घिर गए थे, इस वजह से उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही भी हुई थी। अब बिग बॉस के घर में उनकी एंट्री के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
बता दें कि फुकरा इंसान और एल्विश यादव दोनों ही काफी फेमस यूट्यूबर हैं, एल्विश यादव के 10.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, वहीं फुकरा इंसान के यूट्यूब पर 6.55 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। दोनों के बीच अब बिग बॉस के घर में जंग देखने को मिल सकती है।
