Bigg Boss OTT 2 Reunite: बिग बॉस ओटीटी 2 फेम फलक नाज( Flaq Naaz),अविनाश सचदेवा ( Avinash Sachdev) और पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt) ने हाल ही में मिलकर फलक का जन्मदिन मनाया। इसकी तस्वीरें टीवी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। जन्मदिन के मौके पर पूजा भट्ट के साथ अविनाश सचदेव और बेबिका ध्रुवे भी मौजूद रही। आइए उनके इस रियूनियन पर एक नजर डालते हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 में बना दोस्तो का ग्रुप एक बार फिर साथ नजर आया। टीवी एक्टर्स और बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट फलक नाज के जन्मदिन के मौके पर उनकी दोस्तों की मंडली एक साथ दिखाई दी । इस मौके पर बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में बने उनके दोस्त अविनाश सचदेवा, पूजा भट्ट( Pooja Bhatt) और बेबीका ध्रुव ने खूब मस्ती की और फलक का बर्थडे एंजॉय किया। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें शहर की हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा , “यह वह जगह है जहां जीवन जिया जाता है। ये वो पल हैं, वो लोग हैं, जो जीवन को जीने लायक बनाते हैं। ये वो लोग हैं जो जिंदगी को खूबसूरत बनाते हैं. ये मेरे लोग हैं. यह मेरी जनजाति है
ये भी पढ़ें :-हैदराबादी स्टाइल में किया Animal का मजेदार रिव्यू, कहा-आखिर में देखने को मिलेगा संजय दत्त का स्पेशल अपीयरेंस
फलक नाज़ की मां भी समारोह का हिस्सा थीं। पहली तस्वीर में फलक नाज़ अपनी मां कहकशां फैसी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। अगली तस्वीर में अभिनेत्री पूजा भट्ट के साथ नजर आ रही हैं, जिन्होंने काले रंग की मैक्सी ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने अविनाश सचदेव के साथ भी पोज दिए।
