Bigg Boss Ott 2: अविनाश ने फलक से किया अपने प्यार का इजहार, एक्ट्रेस का जवाब सुन टूटा दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 8, 2023, 03:11 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस के घर में फलक नाज और अविनाश सचदेवा की दोस्ती धीर-धीरे प्यार में बदल रही है। दोनों घर में अक्सर एक- दूसरे के साथ नजर आते हैं। फलक और अविनाश को जाद और जिया शंकर पूछते हैं कि क्या तुम दोनों का कुछ चल रहा है।

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स पहले हफ्ते से ही अपनी गेम खेल रहे है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जहां दोस्ती और प्यार देखने को मिलता है। वहीं, सदस्यों के बीच हर छोटी- छोटी चीज को लेकर मनमुटाव और झगड़ा भी होता है। घर में इन दिनों फलक नाज और अविनाश सचदेवा के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रहे हैं। दोनों के बीच घर में नजदीकियां बढ़ रही हैं।

End of Feed