Bigg Boss Ott 2: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को आइना दिखाया। वीकेंड पर सलमान ने फलक नाज (Falak Naaz) और अविनाश सचदेवा (Avinash Sachdeva) को फटकार लगाई। सलमान घरवालों को कुछ शब्दों के मतलब समझाते हैं और उनसे पूछते है कि ये सदस्य कौन लगता है। सलमान घरवालों से कहता है कि कौन सा सदस्य है जो दो नाव पर सवार होकर चल रहा है। घरवाले मनीषा रानी और साइरस ब्रोचा का नाम लेते हैं।
मनीषा रानी कहती हैं कि वो दो नाव पर नहीं चल रही है। घर में सिर्फ अभिषेक मल्हान उनके दोस्त है बाकि सभी सदस्य कंटेस्टेंट्स हैं। सलमान मनीषा की बातों से सहमत होते हैं। वो ये टैग फलक नाज और अविनाश सचदेवा को देते हैं।
सलमान ने अविनाश को बताया- बिन पेंदी का लोटा
सलमान फलक और अविनाश को फेंससीटर कहते हैं। वो कहते हैं कि अविनाश तुम बिन पेंदे का लोटा हो गया हो। ना इधर ना उधर। वो फलक से कहते हैं कि तुम दोनों टीम को उठने के लिए क्यों कह रही थी। फलक कहती हैं कि मैं ये सब मिर्ची वगरह नहीं कर सकती हूं। सलमान कहते हैं तुम तो कही से भी नहीं खेल रही थी। वीकेंड का वॉर एपिसोड काफी धमाकेदार रहा।
सलमान ने बाद में साइरस के साथ मस्ती भी की। उन्होंने कहा कि घर में साइरस अपना कोई पॉइंट नहीं रखते हैं। सलमान ने जाद को सपोर्ट करते हुए कहा कि वो इस हफ्ते लगातार माफी मांग रहे हैं। लेकिन बेबिका एक ही बात को पकड़ कर बैठ गई है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बेबिका ध्रुवे, फलक नाज, अविनाश सचदेवा, पूजा भट्ट, साइरस, जाद हदीद नॉमिनेटेड है। इस हफ्ते कौन सा सदस्य घर से बेघर होता है इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
