टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: अब्दू रोजिक का फूटा मनीषा रानी पर गुस्सा, बोले- जबरदस्ती किस किया

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 8, 2023, 09:38 AM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 सुर्खियों में छाया हुआ है। शो में कुछ दिन पहले अब्दू रोजिक की एंट्री हुई थी। घर में मनीषा रानी ने अब्दू को किस किया था। अब अब्दू रोजिक ने अपना रिएक्शन दिया है। सिंगर को मनीषा का किस करना अच्छा नहीं लगा था

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का पॉपुलर शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो को शुरू हुए 2 हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। शो में पहले ही दिन से सभी कंटेस्टेंट्स गेम खेल रहे है। शो में अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) की बतौर गेस्ट एंट्री हुई थी। अब्दू रोजिक ने घर में आते ही सभी सदस्यों पर अपना जादू चला दिया था। घर में मनीषा रानी ने अब्दू रोजिक को किस किया था। इस पर अब्दू ने अपना रिएक्शन दिया है।

अब्दू इन दिनों अपने नए सॉन्ग के प्रमोशन में बिजी हैं। इस गाने में सुंबुल तौकीर खान और शिव ठाकरे नजर आने वाले हैं। सिंगर से खतरों के खिलाड़ी 13 और बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर सवाल पूछा गया।

मनीषा रानी के किस करने पर अब्दू ने जताई नाराजगी

अब्दू ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मनीषा रानी के किस करने पर अपना रिएक्शन दिया है। सिंगर को मनीषा का किस करना पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि वो जबरदस्ती किस कर रही थीं। उन्होंने कहा अगर कोई आपको जबरदस्ती किस करें तो उसे हरासमेंट कहते हैं। हालांकि अब्दू को रोकते हुए शिव कहते हैं यू आर चालाक ब्रो।

अब्दू रोजिक ने आगे कहा कि रोहित सर बहुत गर्व महसूस करेंगे। मैंने शो में जिगरा दिखाया है। मुझे पूरी उम्मीद है कि जनता कुछ अलग करते हुए देखकर हैरान हो जाएगी। अब्दू को सपोर्ट करने के लिए उनके दोस्ता साजिद खान और मान्या सिंह भी आए थे। बिग बॉस 16 से निकलने के बाद भी अब्दू अपनी मंडली के सदस्यों के साथ नजर आते हैं। सिंगर रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे। फैंस अब्दू को खतरों के खिलाड़ी में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। इसके अलावा अब्दू जी टीवी के पॉपुलर शो राधा मोहन में भी नजर आएंगे। अब्दू सिंगिंग से लेकर एक्टिंग तक में अपना हाथ आजमा रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article