टीवी मसाला

Kundali Bhagya Upcoming twist: राजवीर लेगा अपने पिता से बदला, निधि को पता चलेगी प्रीता की सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 8, 2023, 01:58 PM IST

Kundali Bhagya Upcoming twist: टीवी शो कुंडली भाग्य में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लाने वाले है। राजवीर अपने पिता से बदला लेने के लिए लूथरा ऑफिस में काम कर रहा है। लेकिन उसे एहसास होता है कि करण अच्छा इंसान हैं। क्या राजवीर अपनी मां के गुनहगार को सजा दे पाएगा।

Image

kundali bhagya (credit pic: instagram)

Kundali Bhagya Upcoming twist: जी टीवी का पॉपुलर शो कुंडली भाग्य टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर रहता है। शो में जेनरेशन लीप आने के बाद भी दर्शक अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में जान के लिए एक्साइटेड रहते हैं। शो में श्रद्धा आर्या (Sharddha Arya), पारस कलनावत, शक्ति आनंद, बशीर अली मुख्य भूमिका में हैं। शो में इस वक्त प्रीता और करण के बीच में लुका छिपी चल रही है। दोनों के मिलन का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। लूथरा परिवार इस बात से खुश है कि प्रीता जिंदा है। उन्हें यकीन है कि प्रीता जल्द मिल जाएगी।

ऑफिस में प्रीता अपने बेटे राजवीर से मिलती है। निधि प्रीता को ऑफिस में आते हुए देखती है। उसे लगता है कि प्रीता राजवीर से मिलने आई है। वो राजवीर से कुछ सवाल पूछती हैं। लेकिन राजवीर कोई जवाब नहीं देता है। राजवीर को निधि पर शक होता है। इसलिए वो ऑफिस के सीसीटीवी से सारी फुटेज डिलीट कर देता है।

राजवीर रचेगा अपने पिता के खिलाफ साजिश

राजवीर नहीं चाहता है कि किसी के सामने भी प्रीता का सच आए। वो अपनी मां की सच्चाई को सबसे छिपाकर रखना चाहता है। इधर ऑफिस में राजवीर और शौर्य के बीच में टशन चल रहा है। शौर्य को खुश करने के लिए महेश महत्ता कहता है कि अगर राजवीर यहां पर काम करेगा तो मैं काम नहीं कर सकता हूं। करण महेश से ऐसा करने की वजह पूछता है। महेश कहता है कि मैं बस शौर्य सर की खुशी चाहता हूं।

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजवीर करण से बदला लेने के लिए साजिश रचता है। क्या राजवीर की इस चाल से शौर्य और करण के बीच में आ जाएगी दूरियां।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article