Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने घर में एंट्री मारी है। उर्फी को बिग बॉस के घर में देखना कंटेस्टेंट के साथ ही दर्शकों के लिए भी काफी एंटरटेनिंग रहा है। एक तरह जहां उर्फी जावेद ने जिया शंकर को काफी खरी-खरी सुनाई हैं, वहीं दूसरी ओर उन्होंने पूजा भट्ट, बेबिका ध्रुवे और एल्विश यादव जैसे कंटेस्टेंट्स की जमकर तारीफ की हैं। इसी के साथ ही उन्होंने अभिषेक मल्हान की साइड ली और सभी घरवालों के सामने उन्हें डिफेंड भी किया। उर्फी जावेद, एल्विश से पूछती हैं कि वह उन्हें किस तरह के कपड़े सजेस्ट करेंगें। जिसके जवाब में एल्विश यादव उर्फी को हरे रंग का सूट सलवार पहनने के लिए कहते हैं। उर्फी जावेद खुलासा करती हैं कि उन्हें एल्विश से काफी डर लगता है। कहीं वह उनपर एक रोस्ट वीडियो न बना दें। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Urfi Javed on Elvish Yadav
उर्फी जावेद को लगता है एल्विश से डर
इसी के साथ ही उर्फी कहती हैं कि हालांकि उन्हें रोस्ट वीडियो से कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर उसनें गाली गलौज ना हो तो। वह रोस्टिंग को हंसी मजाक में ही लेती हैं। बता दें कि इस बार बिग बॉस फिनाल 14 अगस्त 2023 (Bigg Boss OTT 2 Finale) को आयोजित होने वाला है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में उर्फी जावेद ने एंट्री ली है। घर में एंट्री के साथ ही उर्फी ने कई खुलासे किए हैं।
