टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: गर्लफ्रेंड के चक्कर में Elvish Yadav ने मनीषा रानी को सुनाई खरी-खोटी, कहा- 'अगर बाहर होते तो थप्पड़..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 9, 2023, 08:59 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश यादव और मनीषा रानी के बीच कहा सुनी देखने को मिली है। दरअसल मनीषा रानी ने एल्विश की गर्लफ्रेंड को मूर्ख कहकर बुलाया, जिसके बाद एल्विश भी उन्हें भला बुरा कहने लगे। इस पूरे किस्से के बाद मनीषा फूट-फूट कर रोने लगती हैं।

Image

Elvish Yadav and Manisha Rani Fight

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश यादव (Elvish Yadav) और मनीषा रानी (Manisha Rani) के बीच कहा सुनी देखने को मिली है। दरअसल मनीषा रानी ने एल्विश की गर्लफ्रेंड को मूर्ख कहकर बुलाया, जिसके बाद एल्विश भी उन्हें भला बुरा कहने लगे। इस पूरे किस्से के बाद मनीषा फूट-फूट कर रोने लगती हैं। यह बात शुरू होती है जब जिया और एल्विश एक साथ बैठे होते हैं, तभी मनीषा वहां आ जाती है। जिसके बाद एल्विश मनीषा से कहते हैं कि कल जब तुमने मेरी बंदी को मूर्ख बुलाया तो मैं वहां से हटकर चला गया, मुझे उस बात का बुरा लगा था। अगर कोई बाहर उसके बारे में ऐसा बोलता तो मैं थप्पड़ बरसाने लगता है। हम बिग बॉस के घर में हैं इसलिए मैने कुछ नहीं बोला। एल्विश की इन बातों को मनीषा रानी के पास कोई जवाब नहीं होता। जिस वजह से वह वहां से उठकर चली जाती हैं और अंदर जाकर रोने लगती हैं। तभी अभिषेक आकर उन्हें संभालते हैं।

मनीषा रानी ने खाई एल्विश से बात न करने की कसम

इस बीच अभिषेक, मनीषा रानी से पूछते हैं कि क्या तुझे सच में उससे प्यार हो गया है, क्योंकि तू बार बार उसके लिए रोती है। जिसके जवाब में मनीषा कहती हैं कि अब से मैं एल्विश से कोई बात नहीं करूंगी। हालांकि थोड़ी देर बाद ही मनीषा एक बार फिर एल्विश के पास खीर लेकर पहुंच जाती हैं। मनीषा रानी और एल्विश यादव की इस नोक-झोंक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article