टीवी मसाला

YRKKH 09 August: अभिमन्यु पर काली बनकर तांडव करेगी मुस्कान, अभिनव की हालत देख बिलखकर रोएगा सारा परिवार

YRKKH 09 August: आज शो में दिखाया जाएगा कि अभिनव की हालत बहुत नाजुक हो गई है जैसे ही मुस्कान को पता चलता है वह गुस्से में लाल हॉस्पिटल जाती है पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

Image

YRKKH 09 August

YRKKH 09 August: प्रणाली राठौड़ ( Pranali Rathod) स्टार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दमदार कहानी की वजह से छाया हुआ। शो लगातार नए ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं । बीते एपिसोड में दिखाया गया कि अभिनव और अभिमन्यु एक साथ पहाड़ी पर पार्टी करने जाते हैं जहां अभिनव गलती से पहाड़ी से फिसल जाता है । आज शो में दिखाया जाएगा कि अभिनव की हालत बहुत नाजुक हो गई है जैसे ही मुस्कान को पता चलता है वह गुस्से में लाल हॉस्पिटल जाती है पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये खास रिपोर्ट

अभिनव की मिली खबर

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि मंजरी और सभी घरवाले परेशान हो जाते हैं। मंजरी को खबर मिलती है कि अभिनव का एक्सीडेंट हो गया है यह सुनकर उसके पैरों नीचे जमीन खिसक जाती है। मंजरी सोचती है कि वह बच्चों को कैसे समझाएगी, इतनी देर में ही अबीर और रुही आ जाते हैं और वह बार - बार पार्टी के बारे में पूछते हैं लेकिन मंजरी रोते हुए कहती है कि अक्षरा और घरवाले जल्दी ही आ जाएंगे। आगे दिखाया जाएगा कि अक्षरा अबीर को वीडियो कॉल करती है और अबीर से बात करते हुए कहती कि अभिनव जी काम के लिए कसौली गए हैं जल्दी ही आ जाएंगे।

मुस्कान का फूटा गुस्सा

कायरव मुस्कान को बताता है कि अभिनव जी का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनकर मुस्कान रोने लगती है और हॉस्पिटल जाने की जिद करती है लेकिन कायरव उसे समझाते हुए कहता है कि हम सब हैं अभिनव जी के पास तुम घर रुको। लेकिन जैसे ही सुरेखा आती है वह मुस्कान को कहती है तुम मेरे साथ चलो ये सब अभिमन्यु की वजह से हुआ है। सुरेखा और मुस्कान दोनों हॉस्पिटल के लिए निकलती हैं । शो में आगे जबरदस्त हंगामा होगा जब मुस्कान जाते ही अभिमन्यु का गला पकड़ लेगी और उसे गिरा देगी। वह रोते हुए कहेगी कि तुम्हारी वजह से आज मेरे भाई जी की ये हालत हुई है।

अभिनव को आएगा होश

स्टार प्लस शो में आगे फैंस को राहत मिलने वाली जब अभिनव को होश आएगा और वह अक्षरा से बात करेगा। लेकिन बहुत जल्द ही कहानी में कायापलट होने वाली है क्योंकि शो के अभिनव का पत्ता कटेगा और उसकी मौत दिखाई जाएगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article