Bigg Boss OTT 2:Elvish Yadav को तंग करने लगा है मनीषा रानी का प्यार, क्या घरवालों के डर से बना रहे हैं दूरियां?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 3, 2023, 08:27 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में मनीषा रानी पहले ही एल्विश यादव को लेकर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर चुके हैं। वह अक्सर एल्विश के साथ फ्लर्ट करती हुई भी नजर आती हैं, हालांकि अब एल्विश का रिएक्शन देखकर साफ पता चल रहा है कि वह मनीषा की फ्लर्टिंग से परेशान आ चुके हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में मनीषा रानी को एंटरटेनमेंट का फुल डोज बताया जा रहा है। जब से घर में एल्विश यादव को वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, तब से यह डोज डबल हो गया है। बिग बॉस के घर में मनीषा रानी अक्सर एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट करती नजर आती हैं, जो शुरू-शुरू में काफी अच्छा लगता था, हालांकि अब धीरे-धीरे यह दर्शकों के साथ ही एल्विश यादव को भी इरीटेट करने लगा है। यह एल्विश यादव ने भी साफ कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश यादव ने मनीषा रानी से साफ-साफ कह दिया है कि अब उन्हें ये फ्लर्टिंग कम कर देनी चाहिए। एल्विश यादव का ये कमेंट सुनने के बाद ज्यादातर दर्शकों का भी यही मानना है कि मनीषा की फ्लर्टिंग से अब तंग आ गए हैं।

End of Feed