Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी नजर आ रही हैं, फैमिली वीक में अपनी बेटी से मिलने के लिए महेश भट्ट ने एंट्री मारी है। बिग बॉस में फैमिली वीक पूरा हो गया है, सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलकर अब वापस लौट चुके हैं। इस बीच बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़े नहीं बल्कि खुशी और आंसू देखने को मिले हैं। अपने परिवार से मिलकर हर कोई इमोशनल हो गया है। इस बीच बिग बॉस के घर से निकलते वक्त महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि अब वह शांति से मर सकते हैं। जिसके बाद यूजर्स का मानना है कि अभी तक भला उन्हें क्या चिंता सताए जा रही थी।
महेश भट्ट ने क्यों बोली ऐसी बात?
महेश भट्ट का ये बयान सुर्खियों में आ गया है, बिग बॉस के घर में वह सभी कंटेस्टेंट्स को भर-भर कर ज्ञान देते नजर आए हैं। इस बीच उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट से भी कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर फक्र है। जिसे सुनकर पूजा भट्ट भी इमोशनल हो जाती हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आते वक्त वह अपनी बेटी से कहते हैं। ‘चलो अब मैं शांति से मर सकता हूं।’ पूजा भट्ट उन्हें ऐसी बातें न बोलने की सलाह देती हैं। सोशल मीडिया पर महेश भट्ट के इस बयान पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
