Bigg Boss OTT 2 Ticket to Finale Task: बिग बॉस में फैमिली वीक के बाद अब टिकट टू फिनाले के लिए घरवालों के बीच जंग होने वाली है। टिकट टू फिनाले जीतने के लिए पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान आमने-सामने होने वाले हैं, क्योंकि फैमिली वीक टास्क में पूजा और अभिषेक को ही सबसे ज्यादा स्टार मिलते हैं। जिसके साथ ही बिग बॉस ने इन दोनों कंटेस्टेंट को टिकट टू फिनाले जीतने के दो दावेदार बना दिए हैं। बिग बॉस के घर में एक बड़ा टास्क होने वाला है, जिसमे पूजा और अभिषेक फिनाले वीक में जगह बनाने के लिए एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने वाले हैं। हालांकि घरवालों के सपोर्ट के साथ ही अभिषेक या पूजा ये टिकट टू फिनाले अपने नाम कर सकते हैं। बिग बॉस का ये टास्क काफी धमाकेदार होने वाला है।
फुकरा इंसान को मिला टिकट टू फिनाले
बिग बॉस खबरी की रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक मल्हान यानी फुकरा इंसान टिकट टू फिनाले टास्क में पूजा भट्ट को हरा देंगे। जिसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस के फिनाले वीक में अपनी जगह बना ली है। जिसके बाद अभिषेक के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस टास्क में पूजा और अभिषेक को फ्रूट्स कलेक्ट करने हैं, जिसके बाद सबसे ज्यादा फल होंगे वही टिकट जीत जाएगा। इससे पहले एल्विश, जिया और बेबिका को भी टिकट टू फिनाले जीतने का मौका मिला था, हालांकि वह इसमें चूक गए थे।
