Bigg Boss OTT 2: वोटिंग ट्रेंड के बाद बॉस मीटर में भी एल्विश यादव ने गाड़े झंडे, अभिषेक को छोड़ा पीछे

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले में तीन ही बाकी रह गए हैं। फिनाले से कुछ दिनों पहले ही मानो एल्विश यादव ने रफ्तार पकड़ ली है। एल्विश आखिरी हफ्ते के बॉस मीटर को जीतते हुए 'अल्टिमेट बॉस ऑफ द सीजन' बन गए हैं।

Elvish Yadav Become Ultimate Boss Of Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) ने लोगों के दिलों दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का फिनाले 14 अगस्त को होने वाला है, जिसके लिए सभी कंटेस्टेंट्स में कड़ी टक्कर चल रही है। लेकिन फिनाले से चंद दिन पहले ही मानो एल्विश यादव ने रफ्तार पकड़ ली है। वह वोटिंग ट्रेंड में तो आगे चल ही रहे थे। अब उन्होंने बॉस मीटर भी अपने नाम कर लिया है।

End of Feed