Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में छाया हुआ है। शो को जनता से शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद बिग बॉस ओटीटी 2 को 2 हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया है। इस हफ्ते घर में आशिका भाटिया (Ashika Bhatia) और एलविश यादव (Elvish Yadav) की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। आशिका और एलविश के आने से फैंस बेहद खुश है। घर में आते ही एलविश ने सभी सदस्यों को लॉफ्टर डोज दिया। एलविश अपने खास दोस्त अभिषेक मल्हान के साथ अविनाश की चुगली करते हुए नजर आते हैं।
Biggboss Ott 2 (credit pic: instagram)
एलविश अभिषेक से कहता है कि आदमी मुझे आंखों में चुभता है। एलविश की ये बातें जिया सुन लेती है। एलविश कहता है कि अरे भाई इसने सुन लिया। जिया कहती हैं कि पूरी जनता सुन रही हैं अगर मैंने सुन लिया तो क्या हो गया। एलविश कहते हैं तू भी तो जनता ही है।
एलविश और अविनशा में दिखी टशन
एलविश अविनाश से कहता हैं कि भाई आप खुश नहीं हो। आप घर में कुछ नहीं करते हो मुझे खटकते हो। अविनाश कहते हैं फिर खटकाओ, तुम अभी आए हो। एलविश कहते हैं कि तुमने क्या कर लिया पिछले 27 दिनों में। घर में आते ही एलविश ने अपनी गेम शुरू कर दी है।
इस हफ्ते मनीषा रानी घर की कैप्टन बनी है। मनीषा घरवालों को ड्यूटी देती है। लेकिन सभी लोग करने से मना कर देते हैं। मनीषा ने पहले ही अभिषेक से कहा था कि ये लोग मेरी कैप्टेंसी में काम नहीं करेंगे। पूजा भट्ट से लेकर फलक नाज तक अपनी ड्यूटी करने से मना कर देती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मनीषा घरवालों से कैसे काम करवाती है।
