बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने OMG 2 के लिए घटाई फीस, वजह जानकर फैंस को लगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 13, 2023, 01:44 PM IST

OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। ये फिल्म सितंबर महीने में रिलीज होगी। एक्टर के लिए ये साल कुछ खास नहीं रहा। अक्षय ने ओएमजी 2 के लिए अपनी फीस घटा दी है। रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर ने फ्लॉप फिल्मों की वजह से फीस में कटौती की है।

Image

Akshay kumar (credit pic: instagram)

OMG 2: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म का प्री टीजर रिलीज हुआ है। फिल्म में अक्षय ने भगवान शिव का किरदार निभाया है। एक्टर के लिए यै साल कुछ खास अच्छा नहीं रहा। उनकी सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो रही है। एक्टर की फिल्म रामसेतु, पृथ्वीराज, सेल्फी, रक्षाबंधन सभी फिल्में फ्लॉप हो गई हैं। फ्लॉप फिल्म की वजह से एक्टर ने अपनी फीस कम कर दी है।

एक्टर की फिल्म ओएमजी 2 इस साल अगस्त महीने में रिलीज होगी। फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्टर ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस कम कर दी है।

OMG 2 के लिए अक्षय ने घटाई फीस

एक्टर ने ओएमजी 2 के लिए 35 करोड़ रुपये लिए है। अक्षय आमतौर पर अपनी एक फिल्म के लिए 50 से 100 करोड़ रुपये लेते हैं। ओएमजी 2 रिलीज से पहले ही विवाद में आ गई है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दोबारा रिव्यू कमेटी में भेजा है। फिल्म में अक्षय कुमार ट्रेन के पानी से अभिषेक करते हुए नजर आ रहे हैं। इस सीन को लेकर यूजर्स ने नाराजगी जताई है। ओएमजी 2 में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में हैं। फिल्म में पकंज मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है। अक्षय के पास ओएमजी के अलावा कई फिल्में पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article