Bigg Boss OTT 2 New Captain Manisha Rani : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में हर रोज नया ड्रामा देखने को मिल रहा है।दोस्ती से लेकर दुश्मनी तक घर के सदस्यों के सभी रूप देखने को मिल रहे हैं। घर के सभी सदस्य फैंस को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज दे रहे हैं। हाल ही में हुए कैप्टेंसी टास्क को लेकर भी घर में खूब हंगामा हुआ। बावजूद इसके मनीषा रानी ( Manisha Rani) को घर का नया कप्तान बनाया गया। लेकिन लग रहा है कि मनीषा के लिए यह सफर आसान नहीं होने वाला घर वालों के बर्ताव को देखकर मनीषा के लिए पहला दिन मुश्किल भरा होने वाला है। शो के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कैसे घरवालों को काम बांटते हुए बहस बाजी हो जाती है, घर वाले मनीषा की बात मानने से साफ मना कर देते है। इन सब के बीच घर में दो नए सदस्य भी जुड़ने वाले हैं आइए जानते हैं आज रात शो में क्या खास होने वाला है।
मनीषा की बात मानने से किया साफ इनकार
बिग बॉस ओटीटी 2 के इस हफ़्ते की कप्तान मनीषा रानी को बनाया गया है। कप्तान बनने के बाद मनीषा सबको काम की जिम्मेदारी देगी। जिसमें वह फलक नाज को रात का खाना बनाने के लिए कहती है तो वहीं पूजा भट्ट को बर्तन धोने का काम देती हैं, लेकिन दोनों ही काम करने से साफ मना कर देती हैं। इसके बाद मनीषा रानी कहती है कि सबको उनकी योग्यता के अनुसार ही काम दिया गया है। ये सब देखकर लग रहा है कि घर के लोग मनीषा को परेशान करने वाले हैं। अब देखना यह है कि मनीषा रानी कैप्टन बनकर किस तरह खेल पाती है। वहीं घर में दो नए सदस्य एलविश यादव ( Elvish Yadav) और आशिका भाटिया ( Aashika Bhatia) भी जुड़ गए हैं जिससे यह गेम और मजेदार होता नजर आ रहा है।
