Sumbul Toqueer on Father marriage: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपने दमदार एक्टिंग से सभी को अपना दीवाना बनाया हुआ है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए अपने पिता के दूसरे निकाह शादी को लेकर बात की है। सुंबुल ने बताया की उन्होने क्यों अपने पिता का दूसरा निकाह कराया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखरी क्या है इस बात का कारण।
एक मीडिया हाउस को इंटरव्यू देते हुए सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Toqueer ) ने बताया की उन्होंने क्यों अपनी पिता तौकीर खान का निकाह कराया। एक्ट्रेस का कहना है कि मैं अपने इस नए परिवार से बहुत खुश हूं। शादी से पहले मैं बिलकुल भी खुश नहीं रहती थी,एक साधारण फैमिली की तरह मैं भी एक हस्ता खेलता परिवार चाहती थी। लेकिन अब मैं बहुत ही ज्यादा खुश हूं क्यूंकि मेरे पास छोटी बहन और मम्मी है। शादी की तैयारी की बात करते हुए एक्ट्रेस बताती हैं की सबकुछ बहुत अच्छे से हुआ और मुझे कुछ करने की जरुरत ही नहीं पड़ी थी, क्यूंकि हर चीज आराम से हो गई थी।
जानकरी के लिए बता दें की सुंबुल तौकीर आखरी बार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। इसी के साथ उन्होंने खूब लोकप्रियता बटोरी थीं। जल्द ही सुंबुल अब एक डांस प्रोजेक्ट में सुमेध मुद्गलकर के साथ नजर आने वाली हैं। फैंस सुंबुल के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्सुक हैं।
