Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। कंटेस्टेंट्स शो के पहले हफ्ते से ही गेम खेल रहे हैं। शो में पूजा भट्ट, मनीषा रानी, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं। घर में एक बार फिर खाने को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच में झगड़ा हुआ है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में एल्विश और फलक नाज किचन एरिया में झगड़ा करते हुए नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)
फलक नाज सभी घरवालों से कहते हैं कि आज दो- दो रोटी बन रही हैं जिसको ज्यादा भूख लग रही हैं । वो खुद बना लें। इस बात पर एल्विश यादव भड़क जाते हैं। एल्विश यादव कहते हैं कि खाना के लिए कौन ऐसे कहता है।
खाने को लेकर एल्विश और फलक में हुआ झगड़ा
फलक कहती हैं कि हम पूरा दिन खाना बनाते हैं और खिलाते हैं ये नहीं दिखता है। अगर बोल दिया तो इस पर बवाल मचा दिया है। एल्विश और फलक के बीच जमकर झगड़ा होता है। फलक से पहले एल्विश की जिया शंकर से लड़ाई हुई थी। इस हफ्ते वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान नजर आएंगे। सलमान इस हफ्ते किसकी क्लास आएंगे। ये देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पूजा भट्ट, एल्विश यादव, अविनाश सचदेव, फलक नाज, बेबिका ध्रुवे नॉमिनेटेड हैं।
