टीवी मसाला

GHKKPM Twist: रीवा ने ईशान को दिखा धोखा, क्या सवि बनेगी उसकी हम सफर?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 22, 2023, 02:29 PM IST

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: टीवी शो गुम है किसी के प्यार में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। सवि अपनी शादी से भागकर ईशा मैम के पास पहुंच गई है। क्या ईशा सवि को इस शादी से बचाकर उसके सपनों को उड़ान देंगी। आइए शो के अपकिमिंग ट्विस्ट के बारे में जानते हैं।

Image

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein (credit pic: instagram)

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein Spoiler: स्टार प्लस के पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में जेनरेशन लीप आने के बाद सवि की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। काकू सवि की शादी करवाना चाहती हैं। सवि काकू की आंखों में धूल झोंक कर शादी से भाग जाती है। जब विनायक और भवानी इस बारे में जानकर अश्विनी पर भड़कते हैं। काकू कहती हैं कि वो लड़की शादी से भाग गईं और किसी को पता नहीं चला।

सवि के ससुराल वाले उसे ढूंढने का फैसला करते हैं। सवि के ससुराल वाले उसे सबक सिखाने चाहते हैं। इधर ईशान रीवा को उसके माता- पिता के साथ एयरपोर्ट पर देखता है। ईशान का दिल टूट जाता है। अक्का साहेब ईशान को उसकी मां के खिलाफ भड़काती है। वो कहती हैं कि प्यार जैसी चीज दुनिया में नहीं होता है। सवि घर से भागकर ईशान की मां के पास आ जाती है। ईशान की मां अपने पति से सवि को भोसले कॉलेज में एडमिशन देने के लिए कहती हैं।

ईशान और सवि की होगी शादी

ईशान के पिता कहते हैं कि सवि के सामने शर्त रखते हैं कि उसे कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले मेरे बेटे से शादी करनी होगी। क्या सवि और ईशान हालतों के हाथ मजबूर होकर एक- दूसरे से शादी करे लेंगे। ईशान, सवि और रीवा की जिदंगी एक- दूसरे से उलझ गई है। क्या ईशान अपने सपनों के खातिर ईशान से शादी कर लेगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article