टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: घर से बेघर होंगी आशिका भाटिया, क्या वीकेंड का वार में होगा डबल इविक्शन?

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर खबर सामने आ रही है की इस हफ्ते आशिका भाटिया घर से बेघर हो गई हैं। इसी के बाद मीडिया रिपोर्ट्स के चलते आशिका भाटिया के बाद घर से एक और कंटेस्टेंट बाहर होगा, यानि शो में डबल इविक्शन होगा।

Image

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर खबर सामने आ रही है की इस हफ्ते आशिका भाटिया घर से बेघर हो गई हैं। इसी के बाद मीडिया रिपोर्ट्स के चलते आशिका भाटिया के बाद घर से एक और कंटेस्टेंट बाहर होगा, यानि शो में डबल इविक्शन होगा।

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दिन भर दिन कई मजेदार होते जा रहा है। शो दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दे रहा है। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। हाल ही मि सोशल मीडिया पर एक खबर उड़ी है की इस हफ्ते कंटेस्टेंट आशिका भाटिया घर से बेघर ही गई हैं। इसी के साथ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में इस हफ्ते डबल इविक्शन भी होगा।टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए खबर से जुडी सभी अपडेट्स।

सोशल मीडिया पर खबर फैल रही है की इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के छठे हफ्ते में आशिका भाटिया घर से बेघर हो गई हैं। इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए जिया शंकर, आशिका भाटिया, अविनाश सचदेवा, फलक नाज और जैद हदीद का नाम शामिल है। लेकिन कहा जा रहा है की कम वोट के चलते टीवी एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) गेम से बाहर हो गई। कपिछले हफ्ते ही आशिका भाटिया और एल्विश यादव की घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई थी। खबर के कुछ देर बाद एक और खबर सामने आई है की मेकर्स ने इस वीकेंड का वार में डबल इविक्शन रखा है यानी घर से आशिका के बाद कोई एक और कंटेस्टेंट बाहर होगा। दर्शकों का मानना है की इस बार घर से बेघर होने की तलवार जैद हदीद (Jad hadid) पर गिर सकती है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article