Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस में कंटेस्टेंट्स हर दिन रंग बदलते हैं। घर में एक- दूसरे के साथ अक्सर बॉन्डिंग बदलती रहती हैं। इस हफ्ते पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) घर की नई कैप्टन बनी हैं। इस बार की कैप्टेंसी टास्क अविनाश सचेदव, फलक नाज, बेबिका ध्रुवे, पूजा भट्ट, जैद हदीद के बीच में थी। कैप्टेंसी टास्क में मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव ने पूजा भट्ट को सपोर्ट किया था। मनीषा एल्विश और अभिषेक से कIहती हैं कि पहली बार मुझे अपने फैसले पर पछतावा हो रहा है।
हमने उन्हें कैप्टन बनाया। कैप्टन बनते ही उनके तेवर बदल गए है। वो हम से बड़ी हैं हम उनकी इतनी इज्जत करते हैं और उन्होंने एक बार हमें शुक्रिया भी नहीं कहा। अभिषेक मनीषा से कहते हैं कि मुझे समझ आ रहा है कि तुम्हें क्या चीज सबसे ज्यादा बुरी लग रही है।
मनीषा और पूजा में हुईं तकरार
मनीषा कहती हैं कि गेम में अगर पूजा और हबीबी (जैद) होगा तो मैं हमेशा चाहूंगी वो ही आगे जाए। लेकिन मैंने पूजा जी का सपोर्ट किया है। मैं बहुत दुखी हूं। आशिका पूजा से पूछती है कि आप खुश हो। पूजा कहती हैं कि मैं हमेशा खुश रहती हूं और जिन लोगों ने मेरी मदद की है। मैं उन्हें सपोर्ट करूंगी। मनीषा पूजा से कहती हैं कि आपने ठीक नहीं किया। एक बार भी हम लोगों का शुक्रिया नहीं कहा। पूजा कहती हैं कि आपने मेरी बात सुनी नहीं, मैंने कहा कि जिन लोगों ने भी मुझे घर के काम से छुट्टी दिलाई है उन सबका शुक्रिया। मैं अपनी कप्तानी में उन सभी लोगों का सपोर्ट करूंगी।
