टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: घर से बेघर हुआ ये कंटेस्टेंट, वीकेंड का वार के तुरंत बाद लगा एलिमिनेशन का झटका

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 10, 2023, 08:42 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 2 से इस हफ्ते वीकेंड का वार (Bigg Boss OTT 2) पर कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि घर से साइरस भरूचा को घर से एलिमिनेट कर दिया है, या किन्ही कारणों से वह घर से बाहर आ गए हैं।

Image

Bigg Boss OTT 2 Eliminated Contestants

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 2 से इस हफ्ते वीकेंड का वार (Bigg Boss OTT 2) पर कोई एलिमिनेशन नहीं हुआ है। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि घर से साइरस भरूचा को घर से एलिमिनेट कर दिया है, या किन्ही कारणों से वह घर से बाहर आ गए हैं। बीते कई दिनों से साइरस भरूचा बिग बॉस और सलमान खान से यह विनती कर रहे हैं की उन्हें घर से बेघर कर दिया जाए। घर में उनकी हेल्थ खराब हो रही है। वह अब बाहर जाना चाहते हैं। बिग बॉस के घर में साइरस का योगदान भी काफी नजर नहीं आ रहा है, वह घर के लड़ाई झगड़ों से खुद को दूर रखते हैं और कई मौकों पर स्टैंड लेने से भी बचते नजर आए हैं। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि साइरस को अब घर से बाहर निकाल दिया गया है। बिग बॉस के घर में उनका सफर यहीं समाप्त हो गया है।

साइरस भरूचा हुए घर से एलिमिनेट

बिग बॉस की लाइवफीड के अनुसार साइसर भरूचा के मेकर्स ने शो ने बाहर कर दिया है। वह बीते कई दिनों से बिग बॉस से शिकायत कर रहे थे, कि घर के माहौल और खान-पान की दिक्कतों से उनकी बॉडी पर बुरा असर देखने को मिल रहा है। वह अभी 51 साल के हैं और अपनी हेल्थ के साथ कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि वह बीते काफी दिनों से मेकर्स से विनती कर रहे हैं कि उन्हें शो से बाहर कर दिया जाए।

सलमान खान ने नहीं किया था एलिमिनेट

इस हफ्ते वीकेंड का वार के एपिसोड में सलमान खान ने किसी कंटेस्टेंट को एलिमिनेट नहीं किया था। हालांकि अब अगले ही दिन साइरस को मेकर्स ने बाहर कर दिया है। इस हफ्ते बिग बॉस कंटेस्टेंट्स के लिए गेम और भी ज्यादा इंट्रस्टिंग होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article