Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने दिखाया इस हसीना को बाहर का रास्ता, अविनाश सचदेव पर भड़क गई जनता

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 26, 2023, 08:10 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले हफ्ते के बाद ही एक्ट्रेस पलक पुरसवानी (Palak Parswani) को सलमान खान के शो से बाहर कर दिया गया है। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर उनके एक्स और बिग बॉस कंटेस्टेंट अविनाश सचदेवा को ट्रोल किया जा रहा है।

Bigg Boss OTT 2 Elimination: बिग बॉस ओटीटी 2 के पहले हफ्ते के बाद ही एक्ट्रेस पलक पुरसवानी को सलमान खान के शो से बाहर कर दिया गया है। एक्ट्रेस का बिग बॉस ओटीटी 2 में सफर पहले हफ्ते ही खत्म हो गया है। बिग बॉस के घर से बाहर जाते वक्त पलक के चेहरे पर इस बात की शिंकज भी साफ नजर आ रही थी कि पहले ही हफ्ते के बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। सिर्फ इतना ही नहीं बिग बॉस के घर से बाहर जाते हुए पलक के आंसू भी छलक गए थे, इस बीच घर के बाकी कंटेस्टेंट भी उन्हें भारी दिल से गुडबाय कर रहे थे, ऐसे में पलक के एलिमिनेशन के अविनाश का रिएक्शन जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

End of Feed