Bigg Boss OTT 2: भारती सिंह ने जाद हदीद के साथ किया जमकर रोमांस, कहा- 'KISS मत कर देना बस..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 17, 2023, 08:26 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की जगह भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक नजर आए हैं। इस बीच वीकेंड का वार में रोमांस का तड़का लगता नजर आया है, जहां भारती सिंह और जाद हदीद ने एक साथ रोमांटिक डांस किया।

Bigg Boss OTT 2: इस हफ्ते का वीकेंड का वार सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट नहीं किया है। इस बीच घरवाले, सलमान की डांट से भी बचते नजर आए हैं। इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में भारती सिंह (Bharti Singh) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) शो को होस्ट करते नजर आए हैं। इस बीच वीकेंड का वार कई मायनों में काफी रोमांटिक नजर आया है। भारती सिंह घर के मोस्ट डैशिंग मुंडे जाद हदीद के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आई हैं। भारती और जाद का रोमांटिक डांस देख दर्शक हंस-हंस कर पागल हो रहे हैं। इस बीच डांस की शुरुआत से पहले ही भारती, जाद को साफ-साफ निर्देश दे देती हैं कि तुम मुझे किस मत करना बस।

End of Feed