Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में टॉप-5 कंटेस्टेंट सामने आ गए हैं। जिया शंकर (Jiya Shankar) को घर से बेघर कर दिया गया है। जिसके साथ ही एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, बेबिका ध्रुवे, मनीषा रानी और पूजा भट्ट। जिसके साथ ही बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhruve) ने अपने पास्ट रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया है। बेबिका ने बताया कि वह एक हिंसक रिलेशनशिप में थीं। जहां उनका बॉयफ्रेंड उनके साथ मारपीट करता था।बेबिका की इस बात पर भी अभिषेक हंसी मजाक कर रहे होते हैं, जिसके बाद वह चिढ़ जाती हैं। बेबिका, अभिषेक से साफ-साफ करती हैं कि उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा कि कोई उनके ट्रोमा का मजाक बनाए। जिसके बाद पूजा भट्ट उन्हें समझाने की कोशिश करती हैं कि वह ओवररिएक्ट कर रही हैं और चिल्लाने की जरूरत नहीं है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg boss ott 2 Bebika Dhruve talks about abusive relationship
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव को मुंह पर बोला 'बेवकूफ', फिनाले से 5 दिन पहले हुई बहस
'बॉयफ्रेंड करता था मारपीट'
अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए बेबिका ने कहा कि वह एक विदेशी शख्स को डेट कर रही थीं, जो एक समय के बाद उनके साथ मारपीट करने लगा था। जिसके बाद बेबिका ने भी एक बार चांटा मार दिया और ब्रेकअप कर लिया।' जिसके बाद अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) इस पूरी बात को हंसी मजाक में लेने लगते हैं। जिसपर बेबिका चिढ़ जाती हैं और फुकरा इंसान पर जोर-जोर से चिल्लाने लगती हैं।
