टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान ने गधा बुलाने पर चिढ़ गए एल्विश यादव, कहा- 'बाहर किसी की हिम्मत नहीं है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 10, 2023, 08:00 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अब एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच जमकर लड़ाई और बहसबाजी देखने को मिल रही है। बिग बॉस लाइव फीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे के लिए आग उगलते नजर आ रहे हैं।

Image

Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan and Elvish Yadav Fight

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अभी तक भाईचारे और दोस्ती की बात करने वाले एल्विश यादव (Elvish Yadav) और अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) के बीच जमकर लड़ाई और बहसबाजी देखने को मिल रही है। बिग बॉस लाइव फीड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों यूट्यूबर एक दूसरे के लिए खिलाफ जहर उगलते नजर आ रहे हैं। इस बहस की शुरुआत एल्विश यादव करते हैं, जब वह पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) के पास जाकर अभिषेक की बुराई करते हैं। दरअसल अभिषेक ने यह कहा था कि एल्विश अपना ओपिनियन नहीं देते हैं, जो बात एल्विश यादव को पसंद नहीं आई है। इसके साथ ही दोनों आपस में बहस बाजी करने लगते हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अभिषेक ने एल्विश को बुलाया गधा

इस बारे में आगे बात करते हुए एल्विश और अभिषेक की बहस और भी बढ़ जाती है। अभिषेक कहते हैं, ‘तुमसे बड़ा गधा कोई नहीं है अगर तुमको ये लगता है कि मैं तुमको यू हीं ओपिनियन देने के लिए कहता हूं।' इस बात पर एल्विश पलटवार देते हुए कहते हैं, 'मैं दोस्ती की रिस्पेक्ट करता हूं। वरना किसी ने गधा कहा होता तो इसका रिएक्शन कुछ और होता। मैं इसलिए कम बोलता हूं क्योंकि लिसनर नहीं होते।' दोनों की ये लड़ाई सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article