टीवी मसाला

Anupama 10 August Spoiler: बतमीजी की सारी हदें लांघ देगी डिंपी, रोमिल की हेकड़ी निकालेगा अनुज

Anupama 10 August Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों कहानी काफी मजेदार होती जा रही है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि डिंपी अनुपमा और पुरे शाह परिवार के साथ बतमीजी करेगी। वहीं दूसरी तरफ रोमिल के घमंड से परेशान हो कर अनुज उसकी क्लास लगाएगा।

Image

Anupama 10 August Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में इन दिनों कहानी काफी मजेदार होती जा रही है। सीरियल में आज दिखाया जाएगा कि डिंपी अनुपमा और पुरे शाह परिवार के साथ बतमीजी करेगी। वहीं दूसरी तरफ रोमिल के घमंड से परेशान हो कर अनुज उसकी क्लास लगाएगा।

Anupama 10 August Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों काफी रोमांचक होता जा रहा है। सीरियल में हर दिन नए और कई अलग मोड़ देखने को मिल रहे हैं। इसी के साथ हाल ही में आई ओरमैक्स टीआरपी लिस्ट में सीरियल को ये रिश्ता क्या कहलाता है ने सीधे मुंह पटकनी दे कर तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया है। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुपमा गुरु मां को धमकी देते हुए कहती है कि मेरे बच्चों की तरफ आप आंख उठाकर भी मत देखिएगा। वरना में हर लिहाज, मर्यादा और रिश्ता भूल जाउंगी। मेरी जिंदगी में अंधेरा करने के बजाय अपनी जिंदगी में उजाला करें मालती देवी जी। वहीं दूसरी तरफ अनुपमा का मूड ठीक करने के लिए अनुज ुर वो दोनों डांस करते हैं।

मालती देवी ने निकाला डिंपी-समर को

सीरियल अनुपमा (Anupama) के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में डिंपी और समर को मालती देवी नौकरी से निकाल देती है साथ ही गाड़ी भी ले लेती है। इस बात को सुन समर और डिंपी के पैरों से जमीन खिसक जाती है। इसी के साथ अनुपमा को फोन आता है और वो शाह हाउस निकल जाती है। डिंपी अनुपमा के आते ही उस पर भड़कने लगती है। वो कहती है कि आपकी वजह से मई और समर डबल बर्बाद हो गए है। जिसे देख अनुपमा कहती है कि जो भी तेरे मन में जहर है सब कुछ निकाल दे फिर मैं बोलूंगी।

डिंपी की क्लास लगाएगी अनुपमा

रुपाली गांगुली स्टारर सीरियल में आगे दिखाया जाएगा कि अनुपमा कहती है कि सभी ने समझाया था की मालती देवी के तुम सिर्फ मोहरे हो, तब सब तुम्हे दुश्मन लग रहे थे। इसी दौरान समर कहता है की पापा और मम्मी की वजह से हमारी नौकरी चली गई है। सभी डिंपी को एक एक कर के सुना रहे होते हैं , लेकिन डिंपी की बतमीजी रुकने का नाम ही नहीं ले रही होती है। ये देख वनराज की आवाज ऊंची हो जाती है।

रोमिल को फटकार लगाएगा अनुज

कपाड़िया हाउस में रोमिल अंकुश से बतमीजी करता है, जिसे देख अनुज उस पर भड़क जाता है और उसे सुनाने लगता है। वो कहता है कि घर से जाने से पहले तुम्हे बताना होगा कि तुम कहां जा रहे हो। इस घर में बिना बात के घमंड नहीं दिखाया जाता है और मैं आशा करता हूं कि आगे भी ऐसा होगा। जिस पर रोमिल बतमीजी से कहेगा की मेरी जिम्मेदारी अंकुश ने ली है आप चिल रहे। इसी दौरान अंकुश रोमिल को अपना क्रेडिट कार्ड दे देता है, जिसे देख अनुज उसपर गुस्सा हो जाता है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article