टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव को मुंह पर बोला 'बेवकूफ', फिनाले से 5 दिन पहले हुई बहस

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव का साथ काफी पसंद किया जा रहा था। लेकिन जैसे-जैसे फिनाले के दिन नजदीक आ रहे हैं, उनके बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। आज एक बार फिर दोनों में बहस हो गई और अभिषेक ने एल्विश को मुंह पर 'बेवकूफ' तक कहा।

Image

abhishek malhan, elvish yadav

Bigg Boss OTT 2 Abhishek Malhan Elvish Yadav War Of Words Start: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' ने लोगों का ध्यान खींचने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है। यूं तो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा था। लेकिन जैसे-जैसे फिनाले का दिन नजदीक आ रहा है, दोनों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। आज भी अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच बहस हो गई। यहां तक कि अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव को मुंह पर 'बेवकूफ' तक कह दिया।

'बिग बॉस ओटीटी 2' में अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) की बहस पूजा भट्ट के एक बयान से हुई थी। दरअसल, पूजा भट्ट ने कहा था कि अभिषेक मल्हान तुम्हें टक्कर देता है, जिसपर एल्विश ने सवाल खड़ा किया था। इसके बाद एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान द्वारा 'वाइल्डकार्ड' कंटेस्टेंट्स कहने पर भी सवाल खड़ा किया। एल्विश यादव ने पूजा भट्ट से बात करते हुए कहा कि चलो मैं तो लेट आया, लेकिन अभिषेक ने पहले से रहते हुए क्या नया कर लिया।

अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव को कहा बेवकूफ

'बिग बॉस ओटीटी 2' में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान के बीच भी बहस हुई। अभिषेक ने एल्विश से बात करते हुए कहा, "ओपिनियन देने के लिए ओपिनियन देते न तो तुझसे बड़ा 'बेवकूफ' मैंने कोई नहीं देखा। जहां जरूरत होती है, वहां भी न बोलें तो क्या करें।" उनके जवाब में एल्विश ने कहा, "जरूरत भी तो अपने हिसाब से तय होती है। अपनी राय राय और सामने वाले की सोच तुम मानो कि गधा।"

एल्विश यादव ने भी मारा ताना

'बिग बॉस ओटीटी 2' के एल्विश यादव भी अभिषेक मल्हान को ताना मारने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा कि अभिषेक ने शुरुआत के चार हफ्तों में केवल बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट से लड़ाई की है और अभी भी वह वही कर रहे हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article