Bigg Boss OTT 2: घर से निकलते ही फलक नाज संग डिनर डेट पर पहुंचे अविनाश सचदेव, फैंस बोले- 'पक्का कुछ चल रहा है..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 8, 2023, 08:40 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से बाहर आने के बाद अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) ने फलक नाज और उनके परिवार से मुलाकात की है। अविनाश ने फलक के साथ डिनर डेट पर खाना खाया। इस बीच बिग बॉस कंटेस्टेंट जाद हदीद भी उनके साथ मौजूद रहे।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन से आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने डबल एविक्शन से सभी को हैरान कर दिया। सभी घरवालों और दर्शकों को उम्मीद थी कि जाद हदीद ही घर से बेघर होंगे। हालांकि सलमान ने डबल एविक्शन के बारे में बताते हुए अविनाश सचदेव को भी शो से बाहर कर दिया है। बिग बॉस के घर में अविनाश आर फलक नाज के बीच कुछ खिचड़ी पकती हुई नजर आ रही थी, दोनों घर में काफी करीब आ गए थे। अविनाश ने फलक को लेकर अपनी फीलिंग्स के बारे में भी बताया था। अब बिग बॉस के घर से बाहर आने के तुरंत बाद अविनाश, फलक से मिलने के लिए उनके घर गए और दोनों ने एक साथ डिनर भी किया। अविनाश के साथ इस डिनर डेट पर जाद हदीद भी पहुंचे हैं।

End of Feed