Bigg Boss OTT 2: अविनाश सचदेव ने पूरा किया बिग बॉस का सीक्रेट टास्क, एल्विश यादव को याद दिलाई नानी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 21, 2023, 09:32 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार रहा है। इस एपिसोड में बिग बॉस अविनाश सचदेव को एक सीक्रेट टास्क देते हैं। जिसे पूरा करने का बाद वह एल्विश यादव को कप्तानी से हटा देते हैं। इस बीच घर में कई लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते हैं।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में अविनाश सचदेव की जबरदस्त गेम देखने को मिली है। इस एपिसोड में बिग बॉस अविनाश सचदेव को एक सीक्रेट टास्क देते हैं। अगर अविनाश इस टास्क को पूरा करने में कामयाब रहते हैं तो वह एल्विश को कप्तानी से हटा देंगे और घर में नए कप्तान का चुनाव किया जाएगा। इस बीच घर में कई लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते हैं। सीक्रेट टास्क में बिग बॉस, अविनाश को तीन काम करने के लिए कहते हैं। पहला जिया शंकर को एल्विश यादव को अपने हाथ से बनी कोई भी चीज खिलानी है। वहीं दूसरा फलक नाज को एल्विश यादव के सिर की मालिश करनी है और उनकी तारफी भी, वही तीना अविनाश को एल्विश यादव की कुर्सी पर बैठकर लगभग पांच मिनट तक उनकी बुराई करनी है। अगर वह यह तीनों टास्क पूरे करने में कामयाब होते हैं तो एल्विश यादव की कप्तानी छिन जाएगी।

End of Feed