Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में अब कप्तानी टास्क का घमासान नजर आने वाला है। बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी, एक्ट्रेस पूजा भट्ट इन दिनों बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ रही हैं। बिग बॉस के घर में अब पूजा भट्ट नई कप्तान बनने वाली हैं, इस खबर के सामने आते ही अब दर्शक बिग बॉस के अपकमिंग एपिसोड के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। बिग बॉस ने एल्विश यादव को कप्तानी से हटाने के लिए अविनाश सचदेव को एक सीक्रेट टास्क दिया था। जिसके पूरा करने के बाद अविनाश ने एल्विश यादव की कप्तानी वाली सत्ता अब समाप्त कर दी है। जिसके बाद बिग बॉस के घर में नए कप्तान का चुनाव होने वाला है। इस टास्क को जीतने के बाद पूजा भट्ट घर की नई कप्तान बनने वाली है। ऐसा दावा बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में किया जा रहा है। आइए इसपर नजर डालते हैं।
कप्तानी टास्क में होगा घमासान
बिग बॉस के कप्तानी टास्क में कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। अविनाश सचदेव और फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान के बीच भी बड़ी भिड़ंत देखने को मिलेगी। जिसके बाद दावा किया जा रहा है कि पूजा भट्ट ही घर की नई कप्तान बनने वाली है। इस न्यूज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं कि कप्तान बनने के बाद अब पूजा भट्ट गेम में दोबारा उसी अंदाज से नजर आने वाली हैं।
