Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दिन भर दिन कई मजेदार होते जा रहा है। शो दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दे रहा है। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। पिछले एपिसोड में बेबीका ध्रुवे और अभिषेक मल्हान के बीच झगड़ा होता है। इसी बीच बेबीका ने बिग बॉस पर पक्षपात का इल्जाम लगा दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए आखिरकार बेबीका ने बिग बॉस ऐसा क्यों बोला।
बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था की अभिषेक और बेबीका ध्रुवे (Bebika Dhruve) हसीं मजाक कर रहे थे, तभी एल्विश यादव (Elvish Yadav) उसे पूछते हैं की अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) ने तुम्हे क्या बताया। बेबीका बात को बताने से मना कर देती है और तभी अभिषेक और उनके बीच लड़ाई शुरू हो जाती है।बेबीका घर में चिलाते हुए कहती है की मैं तुमसे बात नहीं कर रही हूं, जिस पर अभिषेक कहते हैं की तुम चिला क्यों रही हो आराम से बात भी हो सकती है। अभिषेक को एल्विश बताते हैं की मैंने उसे सुबह कुछ बोला था, उसके पूछने के बाद वो भड़की है। बेबीका कहती है की जबरदस्ती गले पड़ोगे मेरे?” वो तुम्हारा दोस्त है इसी के साथ बिग बॉस भी तुम्हे ही सपोर्ट करते हैं। हर बार मेरे पर ही उंगली उठती है। उसके हर हरकत पर पर्दा डाल दिया जाए।
बता तें चलें की इस बार घर से नॉमिनेट होने के लिए जिया शंकर, आशिका भाटिया, अविनाश सचदेवा, फलक नाज और जैद हदीद का नाम शामिल है। अब देखना ये होगा की सलमान खान इस वीकेंड के वार में किस-किस घरवाले की क्लास लगाएंगे>
